
इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज किया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक वार्ड पार्षद को गोली मार दी है.
क्या है मामला
ताजा मामला पटना के खगौल इलाके के चाणक्यपुरी की है. जहां अपराधियों ने वार्ड पार्षद को दिनदहाड़े गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा की वार्ड पार्षद जमीन पर गिरकर तड़प रहे हैं. घायल वार्ड पार्षद की पहचान चाणक्यपुरी के वार्ड पार्षद दीपक पासवान के रुप में की गई है.
इसे भी पढ़िए-घूसखोर कृषि समन्यवक गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
हालत नाजुक
जिसके बाद गंभीर रुप से घायल वार्ड पार्षद दीपक पासवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी है. वहीं वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है.