शादी के मंडप में मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक

0

लॉकडाउन (Lockdown)में भी बिहार में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिला नालन्दा (Nalanda से जुड़ा है. जहां चण्डी थाना क्षेत्र 24 घंटे में तीन लोगों को गोली मार दी गई. घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शादी समारोह में मारी गोली
पहली वारदात चंडी थाना क्षेत्र के गोपी विगहा गांव की है. जहां शादी समारोह के दौरान मंडप कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान शादी में निमंत्रण देने को लेकर भूषण प्रसाद और राजेश प्रसाद में विवाद हो गया. जिसमें राजेश प्रसाद और कौशलेंद्र प्रसाद ने दो लोगों को गोली मार दी. घायल भूषण प्रसाद, मधुसुदन प्रसाद को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बुजुर्ग को भी मारी गोली
दूसरी वारदात चंडी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है. जहां आपसी विवाद में गोलीबारी हुई. जिसमें गोली लगने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुरेश गोप अपने घर के दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे थे. तभी गांव के ही मदन गोप अपने सहयोगी के साथ पहुंचा और गोलीबारी कर दी जिसमें वो घायल हो गए. जबकि उसके परिजन बाल-बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय थाना में सभी आरोपियों खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …