
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आरजेडी के तीन नेताओं ने विधान परिषद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया तो, उसमें से एक प्रत्याशी के ऊपर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आ गया, जिससे पार्टी बैकफुट पर आ गई.
इसे भी पढ़िए- बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जेडीयू के तीनों उम्मीदवारों के बारे में जानिए
चंद्रवंशी पर मामला दर्ज
रामबली सिंह चंद्रवंशी पर इसी साल मार्च महीने में अनुराग पाल नाम के छात्र ने सेक्सुअल और मेन्टल हरासमेंट का आरोप लगाया था. इसे लेकर उसने पीरबहोर थाने में 148/20 संख्या से केस भी दर्ज कराया है. आरजेडी नेता पर धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है.
इसे भी पढ़िए- महुआ से नहीं बख्तियारपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तेजप्रताप ?.. जानिए क्यों
रामबली चंद्रवंशी ने किया नॉमिनेशन
दरअसल, आरजेडी ने जिन नेताओं को विधान परिषद के लिए नामांकन करवाया है, उसमें से एक नाम प्रो रामबली सिंह चंद्रवंशी का भी शामिल है. अब प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी पर एफआईआर दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है. चंद्रवंशी समाज से आने वाले रामबली सिंह बीएन कॉलेज के प्रोफेसर हैं. आरजेडी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं.