बिहारशरीफ में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से छेड़खानी

1

बिहारशरीफ जेल में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी की तैनाती जेल के बाहरी हिस्से में थी । इसी दौरान चार पांच लड़के मुलाकाती बनकर पहुंचते हैं और महिला पुलिसकर्मियों से छेडछाड़ करनी शुरू कर दी ।

बिहारशरीफ के बड़े नेता के घर भीषण डकैती

महिला पुलिसकर्मियों ने जब शोर मचाया तब ये सुनकर साथी पुलिसवाले वहां पहुंचे । पुलिसवालों ने मनचलों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे उनकी पकड़ में नहीं आए । थोड़ी देर बाद करीब 20-25 बदमाश वहां पहुंचे और फिर से पुलिसवालों पर छींटाकशी करना शुरू कर दी । इस बार पुलिसवालों और बदमाशों के बीच काफी तू-तू मैं-मैं भी हुआ । बदमाशों ने पुलिसवालों को भद्दी भद्दी गालियां भी दी और देख लेने की धमकी दी । जिसकी सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी गई । जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…