मजेदार खबर- बारातियों को नहीं मिला रसगुल्ला तो दौड़ा-दौड़ा कर सरातियों को पीटा

0

बिहारशरीफ में शादी के दौरान जमकर मारपीट हुई और देखते देखते शादी का मंडप कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया। बारातियों ने सरातियों की दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसमें लड़की के पिता,भाई और बहनोई समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मामला बिहार थाना के मणिराम अखाड़ा के पास की है।

रसगुल्ले को लेकर हुआ बवाल

खाना खिलाने के दौरान कुछ बारातियों ने और रसगुल्ला की मांग। लड़की वालों ने रसगुल्ला दिया भी। लेकिन कुछ बाराती बार-बार रसगुल्ले की मांग कर रहे थे। बारातियों ने करीब 7-8 बार रसगुल्ले दे भी दिए। लेकिन जब बारातियों की मांग खत्म नहीं हुई तो लड़की वालों ने रसगुल्ला देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बारातियों और लड़की वालों में कहासुनी हुई। दोनों ओर से बतकुचन होने लगा। बात बढ़ती गई और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद क्या था बारातियों ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से लड़की वालों की पिटाई कर दी। लड़की वाले जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। बारातियों को जो मिला उसकी बेरहमी से पिटाई। पुरुष हो या महिला किसी नो नहीं बख्शा। हर किसी को पीटते रहे। जिसमें लड़की पिता,भाई, मां और बहनोई समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

आगे क्या हुआ

अब आप सोच रहे होंगे कि अक्सर पिटाई तो बारातियों की होती है इस बार लड़की वाले क्यों पीटा गए। तो आपको बता दें कि लड़की वाले शेखपुरा जिला के मड़पसौना गांव के रहने वाले थे। जबकि लड़के वाले बिहारशरीफ के थे। दरअसल, मड़पसौना गांव के रहने वाले सुधीर प्रसाद सिन्हा की बेटी रूपा की शादी बिहार शरीफ के पप्पू प्रसाद के बेटे से साथ हो रही थी। लड़की वाले शादी के लिए बिहारशरीफ आए थे। ऐसे में लड़की वाले बाहरी हो गए और लड़का वाले स्थानीय। जिस वजह से बारातियों ने सरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया है। मामला पुलिस के पास है। घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है ।

इसे भी पढ़िए-मजेदार खबर- चुपके से गर्लफ्रेंड से मिलने आया, गांववालों ने पकड़कर शादी करा दी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…