
बिहारशरीफ में नालंदा के जिलाधिकार डॉक्टर त्यागराजन के आदेश पर जब्त देसी-विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाया गया। बिहारशरीफ के बिहार थाना परिसर में शराब की बोतलों को नष्ट किया गया। इस मौक पर बिहारशरीफ के सीओ अरुण कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर उदय शंकर समेत कई अन्य अफसर मौजूद थे। इस दौरान 1119 लीटर अंग्रेजी और 1071 लीटर देसी शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की अनकट वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके लिए पहले जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा गया फिर शराब की बोतलें और पाउच को नष्ट करने के बाद गड्ढे में डालकर मिट्टी से भर दिया गया। इस मौके पर दारोगा संजीव कुमार, जमादार वीरेंद्र प्रसाद, विजय प्रजापति और उत्पाद विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।