
बिहारशरीफवासियों ने एक सराहनीय काम किया है। बिहारशरीफ में एक महीने से फरार प्रेमी जोड़े की लोगों ने शादी कराई। प्रशांत राज और अनुष्का राज ने बिहारशरीफ के नाला रोड पर गायत्री मंदिर में शादी रचा ली है। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्लावासियों के साथ साथ वार्ड पार्षद गुलमणि उर्फ संतोष कुमार भी मौजूद थे। मोहल्ले के लोग इस शादी के गवाह बने। शादी के लिए वार्ड पार्षद गुलमणि ने लड़के के माता-पिता को भी राजी किया। आखिरकार वे दहेज मुक्त शादी के लिए मान गए और मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में ये शादी हुई। आपको बता दें कि मंगला स्थान के रहने वाले राजकुमार प्रसाद के बेटे प्रशांत राज और गिरियक प्रखंड के दुर्गापुर गांव के रहने वाले बृजनंद प्रसाद की बेटी अनुष्का राज के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे।
चुपके से कोर्ट मैरिज भी कर लिया था
घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे ऐसे में प्रेमी जोड़े घर से भागकर 12 मई को हिलसा कोर्ट में शादी रचा ली थी। घरवालों दोनों की तलाश कर रहे थे। आखिरकार प्रशांत के पिता राजकुमार प्रसाद ने दोनों प्रेमी युगल की तलाश कर बिहारशरीफ लेकर आए। जिसके बाद मोहल्लेवालों ने प्रशांत राज के पिता राजकुमार प्रसाद को दहेज मुक्त शादी करने की सलाह दी गई। समाज की बात मानते हुए प्रेमी युगल की शादी गायत्री मंदिर में वैदिक अनुष्ठान के साथ रचा दी गई।