खुशखबरी… बिहारशरीफ के अच्छे दिन आने वाले हैं

0

बिहारशरीफ वासियों के लिए खुशखबरी है। शहरवासियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। बिहारशरीफ को स्मार्टसिटी बनने की दिशा एक और कदम आगे बढ़ गया है। शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी । साथ ही पार्किंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं शहर में अब जहां तहां ठेला भी नहीं लगेगा। बिहारशरीफ में अलग से वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। जहां ठेले वाले और फुटपाथी अपनी दुकान लगाएंगें। इतना ही नहीं स्मार्टसिटी के लिए स्मार्ट पुलिस हो इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है।
सबसे पहले रांची रोड का कायाकल्प होगा
स्मार्ट सिटी के रूप में बिहारशरीफ को विकसित किये जाने के रूप में सबसे बड़ी समस्या सड़क चौड़ीकरण की है। स्मार्ट सिटी पर पहला काम रांची रोड से शुरू होगा। ये शहर का मुख्य मार्ग है और दिन व दिन सिकुड़ता जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक रांची रोड संकीर्ण होने का मुख्य कारण नाला है। नाला सड़क से ऊंचा है। इस कारण चौड़ीकरण में काफी दिक्कत हो रही है। इसके लिए ऊंचे नाले को सड़क के बराबर लाने का कामा जल्द ही शुरू होगा
दोनों साइड 5-5 फीट चौड़ी होगी सड़क
इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले सोहसराय से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जायेगा। सोहसराय तिराहा पर सड़क के दोनों तरफ पांच-पांच फीट सड़क बढ़ायी जायेगी। इसे ढलाई कर मेन सड़क से मिला दिया जाएगा। जिससे सड़क की चौड़ाई तकरीबन 10 फीट बढ़ जाएगी। साथ ही सड़क किनारे से ठेले और फुटपाथी दुकानदारों को हटाकर वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया जाएगा
क्या है वेंडिंग जोन और कहां बनेंगे
बिहारशरीफ में जिधर देखिए उधर आपको फुटपाथी दुकान और ठेले दिख जाएंगे। जिससे शहर में जाम लगता है और बेतरतीब दिखता है। स्मार्टसिटी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें हटाना होगा। लेकिन इन्हें हटाने पर उनके लिए जीविका का सवाल खड़ा हो जाएगा। ऐसे में उन्हें दुकान खोलने के लिए अलग से जगह दिया जाएगा। जिसे वेंडिंग जोन कहा जाता है। वेंडिंग जोन के लिेए सबसे पहले सोहसराय से कारगिल चौक के बीच जगह का चयन किया जा रहा है । नगर आयुक्त के मुताबिक सड़क के चौड़ीकरण के दौरान जहां भी सड़कें चौड़ी होगी वहां बीच-बीच में वेंडिंग जोन और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी
कहां बनेगा पार्किंग जोन और ग्रीन पार्क
बिहारशरीफ में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए पार्किंग जोन बनाया जा रहा है। इसके लिए रांची रोड में कुछ जगहों का चयन किया जा चुका है। जिसके मुताबिक गगनदिवान इलाके में कब्रिस्तान के आगे से करीब 400 मीटर तक 80 से 100 फीट जगह है। यहां वेंडिंग जोन, पार्किँग स्थल और ग्रीन पार्क बनाए जांएंगे

गैरेज मालिकों व मैकेनिकों को लेना होगा ट्रेड लाइसेंस
शहर में खुलेआम सड़कों पर मैकेनिक गैराज में कम और सड़क के किनारे गाड़ी बनाने का काम ज्यादा करते हैं। जिसके कारण आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। रांची रोड का भी यही हालत है। इन पर नकेल कसने की तैयारी है। सड़क पर अवैध रूप से चला रहे गैराज और गाड़ी मैकेनिकों को भी अब ट्रेड लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस के कोई दुकान नहीं चलेगी। इनसे निगम ट्रेड लाइसेंस वसूलेगा और जगह भी उपलब्ध कराएगा।

टास्क फोर्स का होगा गठन 

अगले माह से स्मार्ट सिटी का काम शुरू होना तय माना जा रहा है। लेकिन सड़कें अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सकी है। जिसका सबसे बड़ा कारण पुलिस बल की कमी है। पुलिस बल के लगातार मांग किए जाने के बाद भी पुलिस बल नहीं मिल रहा है। ऐसे में निगम अपने स्तर से टास्क फोर्स गठन करने पर विचार कर रही है।
 
 इसे भी पढ़िए-1 जून से स्मार्ट बनना शुरू होगा बिहारशरीफ, पहले क्या-क्या बनेगा.. जानिए

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…