नालंदा में कोरोना का महाविस्फोट.. एक साथ मिले 78 नए मरीज मिले

0

नालंदा जिला में कोरोना विस्फोट हुआ है. नालंदा जिला में एक साथ 78 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद हड़कंप मचा है. अब तक नालंदा जिला में इतने मरीज एक साथ नहीं मिले हैं. नालंदा में मिले 78 मरीजों में अकेले बिहारशरीफ शहर में 40 नए मरीज हैं.

बिहारशरीफ में कहां कितने मरीज मिले
बिहारशरीफ शहर में सरकारी कर्मियों समेत 40 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं. बिहारशरीफ के भूअर्जन कार्यालय में काम करने वाले 10 सरकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जबकि अनुमंडल कार्यालय के 5 कर्मचारी, सिविल कोर्ट के तीन स्टाफ, बिहारशरीफ जेल के चार और कृषि विभाग के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बाकी 17 लोग आम नागरिक हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

इसे भी पढ़िए-नालंदा में ध्वस्त हो गया सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट.. जानिए पूरा मामला

हिलसा में तीन नए मरीज
हिलसा में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं. जिसमें सिविल कोर्ट में 55 साल का एक शख्स कोरोना संक्रमित मिला है. इसके अलावा 32 साल और 40 साल के दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं

इसे भी पढ़िए-नवादा में बढ़ाया गया लॉकडाउन, डीएम को हुआ बुखार, 63 नए मरीज मिले

इस्लामपुर में 7 नए मरीज मिले
इस्लामपुर में एक बार फिर सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसमें एक पुलिस का जवान भी शामिल है. इस्लामपुर में पाए गए संक्रमितों की उम्र 6 साल, 14 साल, 17 साल, 20 साल, 32 साल, और 35 साल है

इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड.. एक साथ मिले 1266 नए मरीज

चंडी में पांच मरीज मिले
चंडी प्रखंड में भी कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. जिसमें 42 साल का एक पुरुष भी शामिल है. इसके अलावा 24 साल,30 साल,40 साल और 52 साल की चार महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं

इसे भी पढ़िए-DM को हुआ कोरोना, सिविल सर्जन का दफ्तर भी सील, ओपीडी सेवा बंद

एकंगरसराय में 4 नए मरीज
एकंगरसराय में चार नए मरीज मिले हैं. जिसमें प्रखंड कार्यालय से दो और एकंगरसराय थाना के एक व्यक्ति संक्रमित मिला है. इसके अलावा एकंगरसराय के गडेरिया बिगहा में 28 साल का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है.

इसे भी पढ़िए-किसानों को मिलेंगे 15-15 लाख रुपए, जानिए क्या है PM Kisan FPO Yojana

और कहां कितने मिले
राजगीर में 32 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं. तो वहीं, सिलाव थाना में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. इसके अलावा सिलाव बाजार में दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, करायपरसुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बेन में भी 22 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. हरनौत में भी 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …