
बिहार में अब राजनीतिक गलियारों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. कई राजनेता इसकी चपेट में आ गए हैं. अब एक और विधायक को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है.
इसे भी पढ़िए-अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव निकले.. जानिए पूरा मामला
बीजेपी विधायक को कोरोना
डिहरी विधानसभा से बीजेपी विधायक सत्यनारायण सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. विधायक सत्यनारायण यादव का रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनके सहयोगियों को भी आइसोलेट कर के रखा गया है. उन सब का भी कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.
इसे भी पढ़िए-अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना..अस्पताल में कराया गया भर्ती
सीएम हाउस में 80 लोग कोरोना पॉजिटिव
बिहार में कोरोना विस्फोट हो गया है. इससे पहले सीएम हाउस में अब तक 80 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति व बीजेपी नेता अवधेश नारायण सिंह की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. सीएम का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसका टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया था.
इसे भी पढ़िए-नालंदा में लॉकडाउन के पहले दिन चुस्त दिखी पुलिस,कई गाड़ियां जब्त
आंकड़ा 15 हजार के पार
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 709 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं . जिसके बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार पहुंच गयी है. जिसमें करीब 11 हजार मरीज ठीक होकर घर वापस लौट गए हैं. वहीं, करीब चार हजार मरीज अस्पताल में भर्ती है. जबकि 118 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवाई है
इसे भी पढ़िए-नालंदा में कोरोना के 16 नए मरीज मिले, 2 और की मौत.. कहां कितने मिले