
नालंदा जिला में कोरोना का कहर जारी है. बिहारशरीफ में कोरोना की वजह से एक प्रोफेसर की मौत हो गई है. जबकि एक डीएसपी समेत 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
छह पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव
हरनौत थाना के छह पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके थाना परिसर में सन्नाटा पसरा है. इन सभी में शुरुआती लक्षण बुखार और सीने में दर्द की शिकायत थी. जिसके बाद सदर अस्पताल में ट्रू नेट जांच कराई गई. जिसमें सभी छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले. अब सभी की सैंपल जांच के लिए पटना भेजी गई है. जो छह पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उसमें चार दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड शामिल है
बिहारशरीफ में 16 नए मरीज
बिहारशरीफ में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं. जिसमें अजीजघाट में 3,धनेश्वर घाट में 2 नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा भैंसासुर,अंबेर,भरावपर, सुंदरगढ़, सर्किट हाउस, नगर निगम और पुलिस लाइन से भी कोरोना के नए मरीज मिले हैं.
हिलसा में 5 नए मरीज मिले
हिलसा में पांच नए मरीज मिले हैं. जिसमें एक मरीज कुसुम कॉलोनी का है.
और कहां मिले नए मरीज
इसके अलावा परवलपुर से 3 नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा एकंगरसराय,अस्थावां, गिरियक,सिलाव और बेन से भी कोरोना के नए मरीज मिले हैं
कोरोना से प्रोफेसर की मौत
बिहारशरीफ के नालंदा महिला कॉलेज की प्रोफेसर की कोरोना की वजह से मौत हो गई. प्रोफेसर मुसर्रत जहां की तबियत खराब होने के बाद उन्हें विम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद उनका कोरोना सैंपल लिया गया. जो पॉजिटिव आया है.
लिपिक की मौत से हड़कंप
ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात यूडीसी वीर सिंह सुंडी की मौत से कर्मचारियों में दहशत है. बताया जा रहा है कि वीर सिंह को पिछले एक हफ्ते से बुखार,खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी. जिसके बाद उनका डेथ हो गया. वीर सिंह की मौत की खबर सुनते ही बाकी कर्मचारी होम क्वारंटाइन हो गए हैं.