
नालंदा जिला में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। नालंदा में सोमवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं. जिसमें एक बड़े अफसर और एक क्लर्क भी शामिल है. जिले में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 384 हो गई है ।
जिला भू-अर्जन कार्यालय सील
नालंदा के जिला भू-अर्जन कार्यालय में तैनात एक अफसर और एक क्लर्क कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद इन दोनों को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जहां इनका इलाज सीएस डॉ. राम सिंह के देखरेख में चल रहा है। वहीं डीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर नालंदा जिला भू-अर्जन कार्यालय को सील कर दिया गया है।
इसे भी पढि़ए-नालंदा में चला चेकिंग अभियान, दुकान सील, राहगीरों के कटे चालान
बाकी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए
जिला भू-अर्जन कार्यालय में कार्यरत सभी अन्य कर्मियों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इधर, जैसे ही सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मियों को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी तथा क्लर्क के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। लोग यह चर्चा करते देखे गए कि इन लोगों के संपर्क में आए लोग अगर कोरोना संक्रमित निकल गए तो एक बड़ा चेन बन जाएगा। जिसके जद में ज्यादा लोग आ जाएंगे।
इसे भी पढि़ए-डिप्टी CM कार्यालय के कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई.. बिहार में 7 और की मौत
डीएम ऑफिस को सैनेटाइज किया गया
नालंदा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जो चिंता का विषय है। डीएम के आदेश पर पूरे कलेक्ट्रेट को सेनेटाइज किया गया है। समाहरणालय कैंपस में मास्क पहनकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। स्थिति सामान्य बना रहे इसके लिए जरूरत पड़ी तो सभी अधिकारी एवं कर्मियों के सैंपल जांच कराई जाएगी। समाहरणालय में पहले से ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़िए-अब बिहारशरीफ कोर्ट को कोरोना ने बनाया ठिकाना.. एक साथ मिले
शहर के 5 मोहल्ले बने कंटेनमेंट जोन
पिछले एक सप्ताह के अंदर बिहारशरीफ का पांच मोहल्ला कंटेनमेंट जोन बन चुका है। बिहारशरीफ कोर्ट भी इसी राह पर है। यहां के 11 लोग संक्रमित पाये गये हैं। सबसे ज्यादा ब्रह्मस्थान से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। भैंसासुर से 18, लहेरी से 6, सकुनत से 5 और कमरूद्दीनगंज से सात लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। सबसे लंबा चेन पान विक्रेता का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट से शनिवार को आई नौ लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट में तीन पेशकार शामिल हैं।
इसे भी पढ़िए-दिनदहाड़े दाल कारोबारी से 15 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
सामुदायिक संक्रमण से इंकार
कोरोना तेजी से एक से दूसरे में फैल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे सामुदायिक संक्रमण नहीं मान रहा है। सीएस डा. राम सिंह ने बताया कि जब तक संक्रमण चेन का पता लग रहा है तब तक सामुदायिक स्तर पर फैलाव नहीं माना जा सकता। अब तक जितने भी मरीज मिले हैं उसका चेन पता लग चुका है। क्लोज कांटेक्ट वाले लोग का सैंपल लिया जा रहा है। कुछ ही लोग ऐसे हैं जिनका संक्रमण चेन पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि इसकी भी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, हॉक जवानों ने बचाई बच्चों की जान
नालंदा का आंकड़ा
नालंदा में अब तक 384 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 7 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. जबकि 215 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. वहीं, 162 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है ।