
बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. कोरोना के कारण हालात एक बार फिर से बेकाबू होते जा रहे हैं. नवादा जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है.
कब से कब तक लॉकडाउन
नवादा में कोरोना के 36 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है । नवादा के डीएम ने जिले में 3 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है. जिला प्रशासन ने 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन का फैसला किया है.
संक्रमितों की संख्या 400 के पार
नवादा जिला में बुधवार को कोरोना के 36 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 407 हो गई है. जिसमें 302 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं. जबकि 102 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जिले में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है
नवादा में कहां-कहां है हॉटस्पॉट
नवादा शहर राजेंद्र नगर,पुलिस लाइन,पुरानी बाजार, पार नवादा, शास्त्री नगर और गोला रोड नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है. सदर प्रखंड के सिसवा गांव और बैजनाथपुर गांव में भी कोरोना के नए मरीज मिले हैं. 5 दिनों के भीतर 124 नए मरीज सामने आए हैं। खतरे की बात यह है कि कोरोना संक्रमण अब नए इलाकों में फैल रहा है।
डीएम की मास्क पहनने की अपील
नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने जिले वासियों से सभी सार्वजनिक स्थानों या कार्य स्थल पर मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया है, जिसमें सरकार के द्वारा कोविड-19 बी नियमावली 2020 जारी किया गया है।