
नालंदा जिला में सड़कों का जाल बिछ रहा है. विकास की दौड़ में कोई गांव पिछड़े ना इसके लिए सरकार हर गांव को सड़क के जरिए जोड़ने पर काम कर रही है. इसी के तहत नालंदा जिला में दो और सड़क का निर्माण हो रहा है.
पहला रोड- महलपर से कतरीसराय तक
बिहार राज्य पथ निर्माण विभाग नालंदा जिला में जिन दो सड़कों का निर्माण कर रही है . उसमें पहले महलपर से मणिराम अखाड़ा से तकियापर पर होते हुए कतरीसराय तक जा रही है. इसकी लंबाई 14 किलोमीटर है. इसके निर्णाण पर करीब 300 लाख रुपए खर्च होंगे. ये रोड अभी करीब तीन मीटर चौड़ा है. जिसकी चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर करनी है . इसका निर्माण कार्य जून 2021 तक पूरा करना है.
दूसरी सड़क-केडुआ से शेरपुर तक
वहीं दूसरी सड़क केडुआ से एनएच 82 के शेरपुर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है . इसके निर्माण पर करी 250 लाख रुपए खर्च होंगे. इसकी लंबाई करीब 12.50 किलोमीटर है. इस रोड की चौड़ाई भी करीब तीन मीटर है जिसे बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर करना है. इसका निर्माण कार्य भी जून 2021 तक पूरा करना है
जल जीवन हरियाली का रखना है ख्याल
सड़क बनाने वाली कंपनियों को जल जीवन हरियाली मिशन का ख्याल रखने को भी कहा गया है. जिसके मुताबिक सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण करने का आदेश दिया गया है. साथ ही सड़क निर्माण की गुणवता उच्चतम कोटि का रखने का निर्देश दिया गया है