चिंता की बात: कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का नया खुलासा

0

कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नया खुलासा किया है। जो चिंता की बात है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि अब हवा से भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस को लेकर पहले बयान दिया था कि ये किसी के छींकने या खांसने पर ड्रॉपलेट्स के जरिए दूसरे लोगों में फैल रहा है। क्लिनिकल इंफेक्सियस डिसीज जर्नल में एक आलेख छपा है, जिसमें 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस बात का सबूत है कि कोरोना वायरस के अणु हवा में तैरते हैं और किसी इंसान के सांस लेने पर वो उसके शरीर में चले जाते हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि ऐसे कई मामले देखे गए हैं।

इसे भी पढ़िए-बिहार में एक साथ मिले कोरोना के 749 नए मरीज, जानिए कहां कितने मिले

हवा में तैरते हैं विषाणु के अणु
वैज्ञानिकों ने कहा कि वायरस के ये अणु लंबे समय तक हवा में रहते हैं, इसलिए डब्ल्यूएचओ को अपनी गाइडलाइंस में बदलाव करने की जरूरत है। कोलोरोडा यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक जोस जिमेनज ने कहा कि हम चाहते हैं कि संगठन इन सबूतों को स्वीकार करे।

इसे भी पढ़िए-अब तेजस्वी यादव पर मंडराया कोरोना का खतरा.. कैसे, जानिए पूरा मामला

WHO ने भी माना
डब्ल्यूएचओ की संक्रमण से बचाव और नियंत्रण का नेतृत्व कर रही बेनडेटा एलीग्रांजी ने भी माना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के हवा में फैलने के सबूत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर हवा में संक्रमण फैलने की संभावना है . वैज्ञानिक जोस जिमेनज का कहना है कि इससे लोगों के बीच भय का माहौल पैदा हो जाएगा, अगर हवा में संक्रमण के बारे में लोगों ने सुना तो स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल आना बंद कर देंगे या फिर लोग एन95 को खरीदना शुरू कर देंगे।  इसमें केवल शारीरिक दूरी ही नहीं शामिल होगी, बल्कि निश्चित जगहों के लिए मास्क पहनना और जरूरी हो जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हेल्थ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …