क्वारंटाइन सेंटर से टीवी चोरी, CCTV फुटेज से हुआ सनसनीखेज खुलासा

0

नालंदा के एक निजी गेस्ट हाउस में बने क्वारंटाईन सेंटर से टीवी चोरी का रोचक मामला सामने आया है। चोर कोई और नहीं, बल्कि उसी गेस्ट हाउस में क्वारंटाईन किए गए युवक निकले।

इसे भी पढ़िए-भगवा झंडा विवाद: विश्व हिंदू परिषद ने नालंदा जिला प्रशासन को दी धमकी !

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा मोड़ के निकट स्थित नालंदा गेस्ट हाउस का है। जिसे कोरोना मरीजों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है. इस गेस्ट हाउस के एक कमरे से टीवी की चोरी हो गई. गेस्ट हाउस संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की.

इसे भी पढ़िए-लॉकडाउन के 35 दिन बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला.. लोगों को मिली बड़ी राहत

CCTV से हुआ खुलासा
शिकायत मिलने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस के पास लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो युवक बाइक से आते दिखे और गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ी से टीवी निकाला, फिर चलते बने। फुटेज से युवकों की पहचान हो गई। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना का कोहराम जारी, 26 और मरीज मिले

सनसनीखेज खुलासा
दरअसल, अस्थावां के एम्बुलेंस चालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके सम्पर्क में आए 33 लोग यहीं क्वारंटाइन किया था. सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, तो सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद दोनों चोर भी पहले घर चला गया। फिर दूसरे दिन बाइक से आया और टीवी लेकर चंपत हो गया. लेकिन अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और फिर उसी गेस्ट हाउस में 14 दिनों के लिए क्वारंटाईन कर दिया है।

इसे भी पढि़ए-लॉकडाउन में नवादा में गैंगरेप, गांव के ही तीन लड़कों ने किया गंदा काम

पुलिस की पहरेदारी पर सवाल
भले ही पुलिस ने टीवी को बरामद कर लिया है और आरोपी को भी पकड़ लिया है। लेकिन चोरी की इस घटना ने क्वारंटाइन सेंटरों पर पुलिस की पहरेदारी पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…