
सेल्फी का भूत लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है । सेल्फी लेने के चक्कर में लोग अपनी जान को भी दांव पर लगा देते हैं और इसमें कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक वाक्या नालंदा जिला में देखने को मिला. जब सेल्फी के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी
क्या है पूरा मामला
मामला बेन थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के मखदुमपुर गांव की है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक ताड़ के पेड़ से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
इसे भी पढ़िए-सिविल सर्जन का हेड क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. जानिए पूरा मामला
हफ्ते भर बाद होनी थी शादी
मृतक का नाम विकास कुमार है. बताया जा रहा है कि हफ्ते भर बाद उसकी शादी होने वाली थी. घर में शादी की सारी तैयारियां चल रही थी. मृतक की मां शादी का कार्ड देने रिश्तेदार के घर गई थी।
इसे भी पढ़िए-खराब सब्जियों से हो रही लाखों की कमाई.. जानकर हैरान रह जाएंगे आप
होने वाली पत्नी से कर रहा था बात
मृतक के दोस्तों ने बताया कि जिस समय विकास ताड़ के पेड़ पर चढ़ रहा था,उस समय होने वाली पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था। बारिश भी हो रही थी। बारिश होने के कारण ताड़ पर चढ़ने के लिए मना भी किया था.लेकिन युवक ताड़ पर चढ़ कर मोबाइल से सेल्फी लेकर होने वाली पत्नी को दिखाना चाह रहा था। इसी बीच उसका हाथ छूट गया और नीचे बनी नाली पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई