
बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. ना उन्हें कानून खौफ है और ना ही वर्दी का डर. ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. अज्ञात बदमाशों ने एक राइस मिल के मालिक और उनके कर्मचारी की हत्या कर दी.
क्या है पूरा मामला
डबल मर्डर की ये वारदात रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के परसथुआं थाने की है. जहां बदमाशों ने राइस मिल पर धावा बोलकर राइस मिल मालिक और उसके मुंशी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक रूपीपुर बांध गांव में खुशबू राइस मिल है. देर रात करीब 12 से 15 की संख्या में बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया और वहां रखे चावल उठाने लगे. इसी बीच मिल के मालिक माणिकचंद गुप्ता और अपने मुंशी गोपाल के वहां जा पहुंचे.
विरोध करने पर मार डाला
मालिक ने देखा कि बदमाश ट्रक लगाकर चावल लूट रहे हैं। जिसका दोनों ने विरोध किया। जिसके बाद बदमाशों ने उनके बुलेट में ही दोनों के हाथ के बांध कर तालाब में फेंक दिया। जिसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने लाखों की चावल लूट ली
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक मिल के कर्मचारियों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी कोचस थाना में दर्ज कर ली गई है. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.