
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती के लिए हुए लिखित परीक्षा यानि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दारोगा के 1717 पदों के लिए मुख्य परीक्षा में 10161 अभ्यर्थी को सफल घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि 15 सितंबर तक इन्हें शरीरिक परीक्षा(फिजिकल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि शारीरिक परीक्षा की अभी तारीख घोषित नहीं की गई है।
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मुताबिक बिहार पुलिस में लम्बे अर्से के बाद दारोगा के 1717 पदों पर बहाली की प्रक्रिया के तहत मार्च में प्रारंभिक लिखित परीक्षा ली गई थी। हालांकि उपचुनाव की वजह से कुछ अभ्यर्थियों के लिए इसका आयोजन 15 अप्रैल को भी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 29359 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। 22 जुलाई को पटना के 44 सेंटरों पर मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई। आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए पद से छह गुना अभ्यर्थियों का चयन किया है।