चंडी के प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी गई

0

नालंदा जिला में एक के बाद एक प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुखों की कुर्सी जा रही है। इसी सिलसिले में अब एक और प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी चली गई। चंडी के प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है।जिसके बाद दोनों को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। प्रखंड प्रमुख निर्मला देवी और उपप्रमुख पूनम देवी के पक्ष में 9 वोट पड़े । जबकि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 13 वोट पड़े। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और मत विभाजन के दौरान सभी 22 पंचायत समिति सदस्य सदन में मौजूद थे। बैठक में पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई उसके बाद गुप्त मतदान कराया गया। जिसमें 13 वोट अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में पड़े।

क्या है मामला
11 जुलाई को पंचायत समिति सदस्य दयाशंकर यादव के नेतृत्व में बागी सदस्यों ने बीडीओ को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था और जल्द से जल्द विशेष बैठक बुलाने की मांग की। अविश्वास प्रस्ताव पर 22 पंचायत समिति सदस्यों में से 12 सदस्यों के हस्ताक्षर थे। अविश्वास प्रस्ताव पर मनीष कुमार, फेकु कुमार, राजकुमार, रिंकू देवी, रेशमी देवी, रितु देवी, सिम्पी देवी, रीता देवी, शुभद्रा कुमारी, गौतम कुमार, अखिलेश कुमार, दयाशंकर यादव ने दस्तखत किए थे

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …