फिल्म ‘रुद्रा’ के लिए सलमान की तरह बॉडी बना रहे हैं लालू के लाल तेजप्रताप

0
tejpratap yadav upcoming film

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपनी आने वाली फिल्म रुद्रा की तैयारियों में लगे हैं। फिल्म रुद्रा के लिए वे सलमान खान की तरह बॉडी बनाने में लगे हुए हैं। साथ ही घुड़सवारी और स्विमिंग की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। तेजप्रताप यादव अपनी हिंदी फिल्‍म ‘रूद्रा …द अवतार’ के लिए हीरोईन की तलाश में भी लगे हुए हैं।

बिहारी लड़कियों को प्राथमिकता
तेज प्रताप यादव के मुताबिक ये फिल्‍म जल्‍दी ही शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। हीरोइन की खोज भी जारी है। ऐसे में फिल्‍मों में काम करने को इच्‍छुक बिहारी लड़कियों के लिए ये मौका है। अगर वे चाहें तो तेज प्रताप से संपर्क कर सकती हैं।

फिल्‍म में मुख्य किरदार में होंगे तेजप्रताप
फिल्‍म रुद्रा- द अवतार में तेजप्रताप यादव मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में वो राजनीतिक किरदार निभाएंगे और शिव के भक्त हैं

‘मैं खुद अपना आदर्श हूं’
तेजप्रताप यादव किसी भी फिल्मी हीरो चाहे वो अमिताभ बच्चन हों या शाहरूख खान, दबंग खान हों या अमीर खान, अजय देवगन हों या अक्षय कुमार वो किसी को भी अपना आदर्श नहीं मानते हैं। तेजप्रताप से जब पूछा गया है कि कौन एक्टर उनका आदर्श है। इसपर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में कोई हीरो उनका आदर्श नहीं है। वे अपने हीरो या आदर्श खुद हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी तेजप्रताप यादव एक भोजपुरी फिल्‍म में मुख्‍यमंत्री का किरदार निभा चुके हैं।

‘मैं ऑलराउंडर हूं’
तेजप्रताप यादव से पूछा गया कि क्या आप फिल्‍मों में जाने के बाद राजनीति को ‘बाय’ कर देंगे? इसपर उन्‍होंने कहा कि वे ऑलराउंडर हैं। जिम, घुडसवारी, साइकिलिंग और स्विमिंग के साथ फिल्‍में और राजनीति भी करेंगे।

लालू पॉलिटिकल हीरो, नीतीश ‘जीरो’
राजनीति में तेज प्रताप के हीरो पिता लालू प्रसाद यादव हैं तो विलेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी से बड़ा विलेन कोई नहीं। जहां तक नीतीश कुमार की बात है, तेज प्रताप कहते हैं कि उनका टाइम ओवर हो चुका है। अब तो वे विलेन बनने लायक भी नहीं रहे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…