नालंदा जिला के चार टीचरों पर गिरी गाज.. जाना होगा जेल

0

नालंदा के चार टीचरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पटना प्रमंडल के कमिश्नर ने चारों टीचरों पर केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। मामला बेन प्रखंड के जोगा बिगहा प्राथमिक स्कूल की है। जहां के चार टीचरों पर मिड डे मील की राशि का घोटाला करने का आरोप है। जांच में चारों टीचर दोषी पाए गए हैं।

क्या है मामला
वेन प्रखंड के जोगा बिगहा प्राथमिक स्कूल के चार टीचर धर्मवीर कुमार,अशोक कुमार, अजय किशोर प्रसाद और राहुल कुमार को मिड मील योजना में गबन का दोषी पाया गया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है । इनपर आरोप है कि ये वेन के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ मिलकर बच्चों का निबाला गटक गए हैं।

गुड्डू की जंग ने लाया रंग
इसके खिलाफ गुड्डू कुमार नामक एक व्हिसल-ब्लोअर ने इनकी शिकायत जिला शिक्षा विभाग की। डीपीओ स्थापना ने जांच की तो पाया कि इन चारों मास्टर साहब ने बच्चों की गलत हाजिरी लगाकर मिड डे मील में गबन किया है। इसके बाद आरोपी टीचरों ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की शरण में गए। वहां से टीचरों को रिलीफ मिल गई। लेकिन व्हिसल ब्लोअर गुड्डू कुमार ने हार नहीं मानी और इसके खिलाफ लोक शिकायत निवारण कोषांग में अपील की। जिसमें सुनवाई के दौरान उन्हें जीत मिली। और आरोपी टीचरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…