
बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अररिया की एसपी धूरत सायली को सम्मानित किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया.
एसपी धूरत सायली सम्मानित
साल 2019 लोकसभा चुनाव में बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए अररिया की एसपी धूरत सायली को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी धूरत सायली ने चुनाव के दौरान बेहतर पुलिसिंग की थी। इसमें जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सक्रिय सहयोग दिया था। अररिया लोकसभा चुनाव के दौरान यहां न तो किसी तरह की हिंसा हुई और ना ही कोई बड़ी वारदात ही घटित हुई। एसपी ने चुनाव आयोग के गाइड लाइन को अमल करते हुए बेहतर प्रबंधन के तहत मतदान कार्य को संपन्न कराया।
बिहार का बढ़ाया मान, अररिया की SP धूरत सयाली सावलाराम ने#बिहार #SP #araria pic.twitter.com/UVkOsYLh7g
— kajal lall (@lallkajal) January 25, 2020
जिलेवासियों ने दी बधाई
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने के बाद एसपी धूरत सायली को जिले वासियों ने बधाई दी ही। लोगों ने उम्मीद जाहिर की है कि आने वाले समय में भी एसपी अररिया को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में बेहतर काम करेंगे और सामाजिक सौहार्द कायम करने में उनकी महती भूमिका होगी।
2010 बैच की आईपीएस अफसर हैं सायली
साल 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी धूरत सायली सावालाराम मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और वो बिहार कैडर की आईपीएस हैं। राजधानी पटना की सिटी एसपी ईस्ट के पद पर रह चुकी धूरत सायली ने कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों का खुलासा कर अपनी खासी पहचान बनाई है