
नालंदा जिलावासियों को बिहार सरकार ने मॉनसून तोहफा दिया है. बिहारशरीफ से बाढ़ के लिए अब दो सरकारी बसें खुलेंगी. ये बसें अलग-अलग रूट से जाएगी. जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
बिहारशरीफ-बाढ़ का पहला रुट
बिहारशरीफ से बाढ़ के लिए एक बस हरनौत, बेलछी, सकसोहरा, नदियांवा होते हुए जाएगी. इससे हरनौत, वेना,भागनबिगहा, रहुई,चंडी, नूरसराय के यात्रियों को राहत मिलेगी.
बिहारशरीफ-बाढ़ का दूसरा रूट
बिहारशरीफ से बाढ़ के लिए दूसरी बस
अस्थावां, बेनार मोड़, बिंद, सकसोहरा और नदियांवा होते जाएगी. इससे अस्थावां, सरमेरा और सारे की तरफ रहने वाले लोगों को बाढ़ जाने में आसानी होगी
प्राइवेट बस से कम होगा भाड़ा
बिहारशरीफ से बाढ़ के जाने के लिए जहां लोगों के समय की बचत होगी. साथ ही भाड़ा भी कम लगेगा. क्योंकि निजी बसों की तुलना में सरकारी बस का किराया कम होता है. बुकिंग एजेंट कैशर हुसैन के मुताबिक दोनों बसों का दिन भर में दो बार परिचालन होगा।