बिहार में एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव.. सियासी गलियारे में हड़कंप

0

बिहार के सियासतदान भी अब कोरोना की चपेट में आने लगे हैं. बिहार में कैबिनेट मंत्री के बाद अब एक और विधायक कोरोना की चपेट में आ गए हैं. जिसकी बाद सियासी गलियारों में हलचल मची है.

इसे भी पढ़िए-बिहार में कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना.. प्रशासनिक महकमें हड़कंप

आनंद शंकर सिंह कोरोना पॉजिटिव
औरंगाबाद से कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह को पिछले दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था. जिसके बाद उन्होंने खुद औरंगाबाद में कोरोना की जांच कराई. कांग्रेस विधायक के साथ रहने वाले कुल तीन अन्य लोगों ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है. चार लोगों के टेस्ट सैंपल में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसमें कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस विधायक ने फिलहाल खुद को औरंगाबाद स्थित अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है.

इसे भी पढ़िए-हिला देने वाली खबर: कोरोना से दूल्हा की मौत, 111 बाराती कोरोना पॉजिटिव

पार्टी में मची खलबली
कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के अंदर खलबली मच गई है. आपको बता दें कि पिछले दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर जब पार्टी नेता बैठक कर रहे थे, तो उसमें विधायक आनंद शंकर सिंह भी मौजूद थे. विधायक के संपर्क में पार्टी के अन्य बड़े नेता भी आए हैं. अब ऐसे में कांग्रेस के अंदर संक्रमण की चेन बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढिए-रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी,गांववालों ने पकड़कर करा दी शादी

अब तक कोरोना की चपेट में आने वाले नेता
इससे पहले बिहार में आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह,पूर्व सांसद पुतुल कुमारी और दरभंगा के जाले से बीजेपी विधायक जीवेश कुमार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. साथ ही बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …