शिक्षा विभाग के एक और डीपीओ की मौत, बिहारशरीफ में थे भर्ती

0

बिहार में शिक्षा विभाग के एक और डीपीओ की मौत हो गई. उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें बुखार, सुखी खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. वे नालंदा जिला के रहने वाले थे

लखीसराय के डीपीओ की मौत
लखीसराय जिला के शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा के डीपीओ उपेंद्र कुमार सिंह का निधन हो गया है. उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार और सुखी खांसी थी. जिसके बाद अस्पताल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

इसे भी पढ़िए-नालंदा में कई अफसर समेत 52 लोग कोरोना पॉजिटिव, आभूषण दुकानदार की मौत

नालंदा जिला के रहने वाले थे
मृतक डीपीओ उपेंद्र कुमार सिंह नालंदा जिला के बेन थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले थे. वे लखीसराय में सर्व शिक्षा अभियान में डीपीओ के तौर पर पदास्थापित थे. पिछले कई दिनों से उनकी तबियत खराब थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां 4 दिन पूर्व उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था | जो अभी तक लंबित पड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़िए-बिहार से दिल्ली जा रही है बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

जांच रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने बताया कि डीपीओ दमा बीमारी से ग्रसित थे | परिजनों के अनुसार पिछले कई दिनों से उनको बुखार और सुखी खांसी का शिकायत था। जिसके बाद निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया और मौत होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्प्ष्ट हो सकता है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …