नालंदा में भी कोरोना की 7 जगहों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू.. जानिए कहां कहां

0

नालंदा जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अब रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है. पहले ये टेस्ट सिर्फ बिहारशरीफ सदर अस्पताल में ही हो रहा था. लेकिन अब जिला प्रशासन ने 7 अन्य जगहों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की शुरुआत कर दी है. जहां जाकर लोग अपनी कोरोना जांच करा सकते हैं. जिससे महज आधे घंटे में ही कोरोना की जांच रिपोर्ट आ जाएगी

इसे भी पढ़िए-नालंदा में कोरोना से प्रोफेसर की मौत, डीएसपी समेत 49 लोग संक्रमित

कहां कहां शुरू हुआ 
1. बीड़ी अस्पताल बिहार शरीफ ( फोन नंबर- 9304140441)
2. अनुमंडल अस्पताल हिलसा ( फोन नंबर- 9470003502)
3. अनुमंडल अस्पताल राजगीर( फोन नंबर- 9470003525)
4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद ( फोन नंबर- 9470003523)
5. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत( फोन नंबर- 9470003510)
6. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी फोन नंबर- 9470003514)
7. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय ( फोन नंबर- 9470003512)

इसे भी पढि़ए-विधायक जी को क्रिकेट खेलना पड़ा महंगा, फुटबॉल की तरह लुढ़के,FIR दर्ज

आपको करना क्या होगा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिस किसी को भी बुखार, सूखी खांसी, सर्दी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है वे उपरोक्त दिए नंबरों पर पहले फोन कर अपना अप्वाइंटमेंट ले लें . उसके बाद जाकर जांच करा लें. साथ ही ये भी कहा गया है कि जो किसी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं उन्हें जांच कराने की जरुरत नहीं है.

इसे भी पढ़िए-कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्री  लापता ;.. सदर अस्पताल का हाल.. देखिए

सदर अस्पताल और विम्म में जारी है जांच
आपको बता दें कि नालंदा जिला में बिहारशरीफ सदर अस्पताल और विम्स यानि पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना की जांच कराई जा रही है . ऐसे में अब नालंदा जिला में कुल 9 जगहों पर कोरोना की मुफ्त जांच हो रही है. यहां पर ये भी बता दें कि राजधानी पटना में 25 सेंटरों पर कोरोना की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की जा रही है. उसके बाद ही नालंदा और बाकी जगहों पर भी कोरोना की जांच कराने की मांग उठने लगी थी.

इसे भी पढ़िए-कोरोना से निपटने के लिए 4 T  की जरुरत.. कम्युनिटी स्प्रेडिंग.

क्या होता है रैपिड एंटीजन टेस्ट
रैपिड एंटीजन कोरेना जांच की नई तकनीक है। इसमें संदिग्ध व्यक्ति की नाक में स्ट्रिप डालकर स्वैब का सैंपल लिया जाता है। किट में सोल्यूशन की तीन ड्राप डालकर फ्लूड के साथ मिलाया जाता है। इसमें केवल 30 मिनट में रिजल्ट आ जाता है। अगर रिपोर्ट में एक लाइन आती है तो रिपोर्ट नेगेटिव होती है। अगर लाइन दो हो जाए तो वह कोरोना पॉजिटिव माना जाता है। यह किट सबसे ज्यादा कारगार सिद्ध हो रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …