ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड.. जानिए बिहार में कब से पड़ेगी कंपकपाने वाली सर्दी

0

बिहार में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से पारे में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को ठंड ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तापमान गिरकर 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.

सबसे ठंडा रहा गया
सोमवार को बिहार में सबसे ज्यादा ठंड गया में रहा. गया में न्यूनतम तापमान 7.4 पहुंच गया. वहीं पटना में पारा 9.4 पहुंच गया जिससे 12 साल का रिकॉर्ड टूटा। पटना में 12 साल बाद पारा 9.4 पहुंचा है, साल 2008 के नवंबर महीने में पटना का न्यूनतम तापमान 9.5 आया था।

27 नवंबर से और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि 27 नवंबर से तापमान में गिरावट हो सकती है। प्रशांत महासागर में ला निना सक्रिय होने से दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि ला निना के सक्रिय होने के बाद ठंडी और बर्फीली हवाएं पहाड़ी क्षेत्र से होते हुए मैदानी हिस्सों में पहुंचती हैं। इससे गलन का एहसास होता है।

अगले दो दिन तापमान बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटे तक तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में गिरावट 36 घंटों तक दिखाई देगी, उसके बाद दक्षिणी हिस्से में उत्तरी पूर्वी हवा के सक्रिय होने से अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे कुछ राहत मिल सकती है।

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …