नालंदा के दो गांव में संग्राम.. जमकर हुई गोलीबारी

0

नालंदा जिला के दो गांव के बीच जमकर संग्राम हुआ। दोनों गांव के बीच जमकर गोलीबारी हुई। मामला हरनौत थाने के पोआरी और गंगटा गांव की है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पोआरी और गंगटा गांव के बीच छेड़खानी और गाड़ी चलाने को लेकर पहले मारपीट हुई फिर गोलीबारी हुई। लोगों का कहना है कि 15 दिन पहले एक लड़की से छेड़खानी हुई थी। उसके बाद दो दिन से गाड़ी चलाने को लेकर पोआरी और गंगटा गांव के बीच विवाद बढ़ा हुआ है।

शुक्रवार को पोआरी गांव के मिथिलेश पासवान को गंगटा के लोगों ने पकड़ कर अपने गांव ले गया था। उसे बेरहमी से पिटाई की गयी थी। घायल का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में करने बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

शनिवार को मामला दोनों गांव के बीच और बिगड़ गया। गंगटा गांव के एक युवक की पिटाई की गयी। उसके बाद लगभग आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं। बताया गया कि गंगटा गांव के दर्जनों लोगों ने हथियार लेकर पोआरी गांव के पास पहुंच गये और गोलीबारी की।

घटना की सूचना हरनौत थाना एवं गोखुलपुर ओपी को दी गयी। उसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले का तहकीकात किया। गोखुलपुर ओपी प्रभारी सुनील रजक ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …