‘डॉक्टर डे’ पर अच्छी पहल- बिहारशरीफ में आंखों का मुफ्त चेकअप

0

आज डॉक्टर्स डे है। इस मौके पर बिहारशरीफ के आंख रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर नीतीश कुमार ने जिलावासियों के लिए अच्छी पहल की है। डॉक्टर नीतीश कुमार ने आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया है। जिसमें आंखों की जांच तो की ही जा रही है साथ ही साथ बीमारियों के इलाज के बारे में भी बताया जा रहा है।

आज रात 8 बजे तक मुफ्त में होगी आंखों की जांच

कुमार नेत्रालय के मालिक डॉक्टर नीतीश कुमार आज भी आंखों का मुफ्त चेकअप करेंगे। ऐसे में कोई भी मरीज जो अपनी आंखों का इलाज करवाना चाहते हैं तो वे रात 8 बजे तक आंखों का मुफ्त चेकअप करवा सकते हैं। दो दिनों के इस कैंप में शनिवार को बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी आंखों का मुफ्त चेकअप कराया। डॉक्टर नीतीश कुमार के मुताबिक शनिवार को इलाज के लिए आए ज्यादातर मरीजों की शिकायत आंखों में जलन को लेकर थी। उन्होंने बताया कि वैसे मरीज जो कंप्यूटर और स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनकी आंखों में जलन की शिकायत ज्यादा थी। आंखों की वजह से मरीजों में सिरदर्द की भी शिकायत देखने को मिला।

आंखों में साफ पानी का छींटा लें

देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली के एम्स से पढ़े डॉक्टर नीतीश कुमार ने सलाह दी कि लोग साफ पानी से आंखों में छीटा लें। साथ ही आंख को रगड़ने या मिजने से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे आपकी आंख को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बता दें कि डॉक्टर नीतीश कुमार का क्लिनिक कुमार नेत्रालय बिहारशरीफ के नई सराय में है। वहीं उन्होंने फ्री चेकअप कैंप लगाया है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकते हैं और आंखों का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। नालंदा लाइव भी जिला वासियों की तरफ से डॉक्टर नीतीश के साथ साथ सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की बहुत बहुत बधाई देता है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…