सावधान… नालंदा में आज आसमान से बरसेगा आग, पारा 45 के पार

0

नालंदा जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सूर्य की तीखी किरणें लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। तपिश इतनी की लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नौ बजते ही अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। रविवार को पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार यानि आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज आसमान से आग के गोले बरसेंगे। ऐसे में नालंदा लाइव आपसब से अपील करता है कि बहुत जरूरी काम है तो ही घर से बाहर निकलें ।

गर्मी की छुट्टी दो दिन और बढ़ी, अब 21 जून को खुलेंगे स्कूल

भीषण गर्मी और गर्म हवा के चलते डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने नालंदा जिला के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी और दो दिन बढ़ाने का आदेश दिया है।  पहले 18 जून को सभी स्कूल खुलना था अब 20 जून तक के लिए शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया गया है। डीईओ रामसागर प्रसाद सिंह ने पहले से आठवीं तक का शैक्षणिक कार्य स्थगित किये जाने की सूचना जारी कर दी है और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

बारिश के लिए कुछ दिन और करना होगा इंतजार

जून का आधा महीना खत्म हो गया है लेकिन बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। पिछले तीन दिनों से आग जैसी तपन की मार झेल जिले के लोग झेल रहे हैं। रविवार को जिले में जहां-तहां आसमान में बदली दिखाई पड़ी, परंतु गर्म हवाओं के साथ आसमान से आग बरसी। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बिजली की आंखमिचौली का खेल लोगों को और परेशान करता रहा। .

सुबह नौ बजते ही पारा पहुंचा 40 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह नौ बजे ही 40 डिग्री पारा पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती जाएगी। रविवार को सुबह 9 बजे तापमान 38 डिग्री था और दिन बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता गया। दोपहर  बारह बजे 41 तो 3 बजे तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। धूप तपिश इतनी की सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी से लोग ग्लोबल वार्मिंग की याद कर रहे हैं। गर्मी से छोटे बच्चे काफी बेहाल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। वातावरण में हवा की गति कम रही। वातावरण में आर्द्रता में कमी के कारण गर्मी ज्यादा रही। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। गर्मी ज्यादा सतायेगी। वैसे मंगलवार को तापमान में 1 डिग्री की कमी की संभावना जताई गई है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…