बिहारशरीफ का ‘रेपिस्ट बाप’ गिरफ्तार

0

बिहारशरीफ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। इस कलयुगी बाप ने बेटी और पिता के पवित्र रिश्ते को तार तार कर डाला। इस शैतान की नजर अपनी ही जवान बेटी पर थी। पीड़िता के मुताबिक वो रोजाना उसके साथ रेप करता था। घटना बिहारशरीफ के लहेरी थाना के एक मोहल्ले की है। जहां एक पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाई है। अपने कलयुगी बाप की ज्यादती से परेशान होकर पीड़िता आखिरकार महिला थाना पहुंची और अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता शराब के नशे में कई बार उसका यौन शोषण कर चुका है। पीड़िता के विरोध के बावजूद वो दरिंदा उसे नोंचता था। पीड़िता ने एक हफ्ते पहले भी पुलिस से इसकी शिकायत थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को डांट फटकार कर समझाने की कोशिश की थी। पुलिस की लताड़ से तो वो हैवान कुछ दिन शांत रहा लेकिन गुरुवार को दुष्कर्मी ने फिर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाना चाहा। जिसके बाद वो चिल्लाने लगी। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ठा हो गए। पड़ोसियों ने पीड़िता को महिला थाने पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त भी आरोपी नशे में था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा । लेकिन सवाल ये उठता है कि

पहला सवाल

जब पीड़िता ने पहली बार शिकायत की थी तो पुलिस ने उसी समय उसे गिरफ्तार क्योंं नहीं किया था?

दूसरा सवाल

वो दरिंदा शराब के नशे में ऐसा करता था तो शराबबंदी के बाद भी उसे शराब कहां से मिलती है ?

तीसरा सवाल

क्या नालंदा पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब का गोरखधंधा जोरों पर जारी है ?

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …