बिहार के राजनीति गलियारों में शोक.. चुनाव से पहले विधायक का निधन..

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के सीनियर लीडर और कद्दावर विधायक रामदेव राय का निधन हो गया है. रामदेव राय की कद का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि सोशल इंजीनियरिंग के गुरु कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भी उन्होंने हराया था

पटना में ली अंतिम सांस
बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक रामदेव राय का निधन हो गया है। रामदेव राय कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 81 साल के थे और बेगूसराय के भगवानपुर थाने के कीरतपुर पंचायत के चक्का सहलोरी गांव के रहने वाले थे.

छह बार विधायक और एक बार सांसद रहे
रामदेव राय की गिनती कांग्रेस के मंझे हुए नेताओं में होती थी । बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में इनका अपना मजबूत जनाधार था। यही वजह है कि 2015 में उन्होंने 6वीं बार चुनाव जीता था। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र से ही छात्र नेता के रूप में सामाजिक कार्य शुरू कर दिया था। 29 साल की उम्र में 1972 में पहली बार बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1973 में उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह बछवाड़ा विधानसभा सीट से दूसरी बार 1977 में चुनाव जीते। 1980 के चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर मिसाल कायम की थी। फरवरी 2005 में निर्दलीय चुनाव जीतकर चौथी बार विधानसभा पहुंचे. जिसके बाद अक्टूबर 2005 में हुए मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर पांचवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे

कर्पूरी ठाकुर को हराकर सुर्खियां बंटोरी थी
रामदेव राय उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 1984 में चुनाव जीता था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को हराया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उठी कांग्रेसी लहर में रामदेव राय ने लोकसभा चुनाव जीता था।

सादगी के लिए जाने जाते थे
रामदेव राय का जीवन सादगीभरा रहा . पायजामा, कुर्ता के अलावा कंधे पर एक गमछा हमेशा होता था। कभी-कभी वह नंगे पांव ही अपने क्षेत्र के भ्रमण पर निकल जाया करते थे। करीब 50 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में रामदेव राय ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
रामदेव राय के निधन से बिहार कांग्रेस में शोक की लहर फैल गई है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी से लेकर पार्टी के तमाम नेताओं ने शोक संवेदना जताई. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर सत्तापक्ष के तमान नेताओं ने शोक जताया

गिरिराज सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा, ”बछवारा,बेगूसराय के मा० विधायक रामदेव राय जी का पटना के पारस हॉस्पिटल में निधन हो गया. प्रभु उनकी आत्मा को शान्ति दे. ॐ शान्ति.”

तेजस्वी यादव का जताया शोक
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक अभिभावक आदरणीय श्री रामदेव राय जी के असामयिक निधन की ख़बर सुन दुखी हूं. वो 7 बार विधायक और एक बार एमपी रहे. सामाजिक राजनीतिक जीवन में उनकी कमी सदा खलती रहेगी. विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …