आतंक का पर्याय बन चुके चंदन और प्रह्लाद यादव मुंबई में गिरफ्तार

0

नवादा और जमुई जिले के कई थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात और इनामी बदमाश चंदन यादव और उसके दोस्त प्रह्लाद यादव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. दोनों की हत्या समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले में तलाश थी. वो नाम और पहचान बदलकर महाराष्ट्र के मुंबई में रह रहा था।

बेनीपुर के रहने वाले कुख्यात अपराधी चंदन यादव और प्रहलाद यादव गोविंदपुर कौआकोल के अलावा जमुई के कई थानों के लिए आतंक बना हुआ था। वर्चस्व की लड़ाई में पांच हत्याएं हो चुकी है इनमें एक गुट का नेतृत्व चंदन यादव कर रहा था।

अपराधी चन्दन यादव एवं प्रहलाद यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने एक एसआईटी गठित की थी।

वर्चस्व की खुली लड़ाई में बेनीपुर में अब तक कई बार खून की होली खेली जा चुकी है। साल 2010 में अरूण कुमार की हत्या के बाद हत्याओं का सिलसिला जारी रहा। अरुण की हत्या के बाद चंदन यादव का हौसला बुलंद होते चला गया और उसने आस-पास के अपराधियों को साथ लेकर एक गिरोह बना लिया। पिछले नौ सालों में 7 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। इन हत्याओं का आरोप भी चंदन यादव पर ही लगाया गया। इस दौरान कई बारी गोलीबारी हुई है। कई बार चंदन यादव का सामना पुलिस से भी हो चुका है लेकिन पुलिस को खाली हाथ ही जंगल से वापस लौटना पड़ा था।

बेनीपुर गांव में पारिवारिक और ग्रामीण रंजिश के अलावे भी कई और कारण है जिससे लगातार घटनाएं हो रही थी। पहाड़ी और जंगली क्षेत्र होने के कारण यहां अवैध शराब के धंधे भी काफी फल-फूल रहें हैं। हर दिन हजारों रुपए का कारोबार किया जाता है।

बताया जाता है कि पिछले साल हुई हत्याओं में शराब के धंधे को लेकर हो रहे आपसी वर्चस्व को लेकर हुई थी। इसके अलावे जंगली लकड़ी आदि के तस्करी का कारोबार भी जोरों पर चल रहा है।
एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई हत्या| चंदन गिरोह पर सबसे पहले 2010 में अरुण यादव की हत्या, 2012 में जोगिंदर यादव की हत्या, 2014 में राजीव की हत्या, 2017 में बबलू यादव की हत्या के बाद अब 10 अक्टूबर 2018 को चांद यादव की हत्या का आरोप लगा।

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …