फेसबुक पर प्यार हुआ, लॉकडाउन में शादी.. रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार

0

कहा जाता है फेसबुक का प्रोफइल फोटो जितना सुंदर होता है। हकीकत में तस्वीर उतनी सुंदर नहीं होती है। ठीक वैसे ही फेसबुक वाला प्यार ज्यादा नहीं टिकता है। ये हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि ये घटना इसकी गवाही दे रहा है।

फेसबुक पर प्यार हुआ
दरअसल, फेसबुक पर प्रगति और विवेक के बीच जान पहचान हुई। धीरे धीरे दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई। फिर वीडियो कॉल और उसके बाद फोन नंबर का आदान प्रदान। फिर दोनों के बीच घंटों प्यार भरी बातें।

दोनों ने रचाई शादी
दोनों तरफ से बेकरारी बढ़ती जा रही थी। दोनों एक दूसरे का होना चाहते थे। फिर दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया । दोनों ने शादी रचा ली। लड़का और लड़की घर बसाने के लिए घर से हजार किलोमीटर दूर पुणे पहुंच गए।

पुणे में नौकरी करने लगा
शादी के बाद पति उसे पुणे लेकर चला गया। लड़का वहां नौकरी करने लगा। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में पुणे में लॉकडाउन लग गया। जिसके बाद लड़के की नौकरी चली गई।

बक्सर स्टेशन पर छोड़कर दूल्हा फरार
शादी के बाद युवक पत्नी को कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए घर ले जाने के बहाने ले गया। दोनों पुणे से घर के लिए रवाना हुए। लेकिन जैसे ही लड़के ने रास्ते में लड़की को छोड़कर फरार हो गया। लड़की बक्सर स्टेशन पर रोते बिलखते ये दुखड़ा पुलिस को सुनाई।

पुलिस ने सुसराल पहुंचाया
लड़का उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है और उसका नाम विवेक वर्मा है । जबकि लड़की का नाम प्रगति है और वो यूपी के कुशीनगर की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि पति उसके साथ पुणे में मारपीट करता था। महिला की बात सुनने के बाद बक्सर रेल पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने उसे उसके ससुराल भिजवा दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…