कई सीनियर IAS अफसर बदले गए, चोंगथु बने पटना के नए कमिश्नर

0

बिहार सरकार ने कई सीनियर IAS अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। अरुण कुमार सिंह को बिहार का नया विकास आयुक्त बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह पहले संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव थे। अरुण कुमार सिंह के पास निगरानी विभाग के प्रधान सचिव और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इसे भी पढि़ए-हाईकोर्ट की फटकार के बाद बिहार बोर्ड को मिल गया पूर्णकालिक अध्यक्ष

चोंगथु बने पटना के नए कमिश्नर

पटना के कमिश्नर आनंद किशोर को हटा दिया गया है। उन्हें बिहार बोर्ड का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया है।आनंद किशोर की जगह रॉबर्ट ऑल चोंगथु पटना के नए कमिश्नर होंगे।

इसे भी पढ़िए-बिहार में निकली बंपर वैकेंसी.. जिलावार रिक्तियां जानिए

वहीं, पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। त्रिपुरारी शरण इसके अलावा क्षेत्रीय विकास आयुक्त सह अध्यक्ष स्काडा के भी अतिरिक्त प्रभार में होंगे। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन को संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा कारा महानिरीक्षक मिथिलेश मिश्र को अगले आदेश तक महानिदेशक अभियोजन के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …