घोटालेबाज मुखिया गिरफ्तार

0

नालंदा जिला में घोटाले के आरोप में एक और मुखिया पर कार्रवाई हुई है । गबन के आरोप में फरार चल रहे चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके ऊपर 5 लाख रुपये की सरकारी राशि का गबन का आरोप है।

इसे भी पढिए-घोटालेबाज पूर्व मुखिया और पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला
चोरसुआ पंचायत में निविदा के माध्यम से सोलर लाईट लगनी थी। जिसमें अनियमितता बरती गयी। चोरसुआ के वार्ड सदस्य ने डीएम से इसकी शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने डीसीएलआर को जांच का आदेश दिया था। डीसीएलआर राजगीर ने जांच में अनियमितता पायी। जिसके बाद बीडीओ के माध्यम से चोरसुआ के पंचायत सचिव विपीन सिंह और मुखिया चंदन कुमार के विरूद्ध गिरियक प्रखंड में प्राथमिकी दर्ज की गयी। मुखिया इस एफआईआर से फरार चल रहे थें। जबकि पंचायत सचिव पहले से ही दूसरे अपराध के मामले में जेल मे बंद हैं। गिरियक के थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मुखिया काफी दिनों से फरार था।

इसे भी पढ़िए- घूसखोर बड़ाबाबू (ASI) गिरफ्तार, रंगे हाथ निगरानी ने दबोचा

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…