किराया भाड़े में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

0

नालंदा जिला में गाड़ियों में किराया भाड़े में बढ़ोत्तरी के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे। नाराज लोगों ने इस्लामपुर-राजगीर मुख्य मार्ग को हरसिंगरा मोड़ के पास घंटों जाम लगाया । प्रदर्शनकारी सरकारी दर पर भाड़ा निर्धारित करने की मांग कर रहे थे ।

मनमाना भाड़ा वसूलने का आरोप
लोगों ने वाहन चालकों पर किराया वसूली में मनमानी करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि इस्लामपुर से राजगीर की दूरी 40 किलोमीटर है, जिसका किराया 60 रुपया लिया जाता है। इसी तरह कोचरा से मदारगंज की दूरी 15 किमी पर 25 रुपए, इस्लामपुर से खुदागंज की दूरी 9 किलोमीटर पर 15 रुपए, मदारगंज से खुदागंज की दूरी 6 किलामीटर पर 15 रुपए प्रति यात्री बस, टेम्पो एवं मैजिक चालक भाड़ा वसूल करते हैं।

पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद हटा जाम
सड़क जाम की सूचना पाकर सीओ मृत्युंजय कुमार एवं थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सरकारी दर पर भाड़ा तय करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सड़क जाम हटा। मौके पर मधेश कुमार, तेजु कुमार, माले नेता उमेश पासवान, सुखसागर कुमार, गायत्री देवी, मीणा देवी, सुगनी देवी, अरुणा देवी, सुभाष कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि थे।

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …