शेखपुरा में जेडीयू ने बनाए कई बूथ अध्यक्ष, जानिए किसे कहां का बनाया गया

0

अंजनी कुमार को जब से शेखपुरा जिला जेडीयू का अध्यक्ष बनाया गया है तब से वो पार्टी में नई जान फूकने में जुट गए हैं । जिला जेडीयू अध्यक्ष पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत कर रहे हैं .

अरियरी प्रखंड में बनाए गए बूथ अध्यक्ष
इसी कड़ी में अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद, चोरदरगाह, चोरबर और वरुणा पंचायत में जदयू ने बूथों पर अपना अध्यक्ष और सचिव बनाया।

हुसैनाबाद पंचायत
हुसैनाबाद पंचायत के बूथ संख्या 145 पर संजय कुमार अध्यक्ष और उमेश प्रसाद को सचिव, 146 पर विनोद कुमार और राजेंद्र प्रसाद, 147 पर सत्येंद्र कुमार और राकेश कुमार, 148 पर आलोक कुमार और प्रमोद कुमार, 149 पर नवल किशोर यादव और देवीलाल महतो और बूथ संख्या 150 पर शक्ति कुमार सिंह और मो० मुख्तार आलम को अध्यक्ष और सचिव बनाया गया।

चोरदरगाह पंचायत
चोरदरगाह पंचायत के बूथ संख्या 195 पर देवानंद प्रसाद को अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को सचिव, 196 पर संजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार तांती, 197 मो० तोहिद आलम और अब्दुल हामिद, 198 पर रंजन कुमार पासवान और रामविलास पासवान एवं 199 पर भोला महतो और चन्टूमोली प्रसाद को बूथ अध्यक्ष और सचिव बनाया गया।

इस मौके पर स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार, विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिद्धकी, मुखिया राजेश रंजन, आलोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Load More Related Articles

Check Also

CM नीतीश की बेटे की शादी तय.. जानिए कब निकलेगी निशांत की बारात ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते संतान निशांत कुमार को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। …