
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के नेता जीतनराम मांझी ने बुधवार को नीतीश कुमार के गढ़ में हुंकार भरी। वो हरनौत के गोसाईमठ गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उनके छोटे से कार्यकाल में ही बिहार में काफी कुछ बदल गया था। उनके विकास कार्यों से डरकर नीतीश कुमार ने उन्हें गद्दी से हटा दिया। इस मौके पर लोक जन शक्ति पार्टी के रवीन्द्र शास्त्री ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मांझी की नीतीश पर चुटकी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पटना में मछली बेचने पर लगी रोक पर चुटकी लिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या मछली से सिर्फ पटना के लोगों को ही बीमारी हो सकती है। रोक लगानी है तो पूरे राज्य में लगनी चाहिए। बिहार को इतने सालों में भी मछली के मामले में आत्मनिर्भर नहीं बनाया गया है। जनता इन जुमलेबाजों को अच्छी तरह से समझ गयी है। इस बार चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखा देगी।
दलितों का झूठा नेता है रामविलास
रामविलास पासवान पर तंज कसते हुये उन्हें दलितों का झूठा नेता बताया। प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल ने कहा कि साजिश के तहत लालू प्रसाद को जेल में बंद कराया गया। जनता इसका जबाव देगी। सभा की अध्यक्षता पूनम पासवान ने की। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल कुमार, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा अनामिका पासवान, जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान के अलावा ई. अजय यादव, योगेन्द्र यादव, शशिकांत आदि मौजूद थे।