बिहार सरकार ने लिए 9 बड़े फैसले… नालंदा में खुलेगा एक और थाना..

0

बिहार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। ये मीटिंग वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हुआ। जिसमें कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश सरकार ने एक बार फिर दो विभागों में रोजगार सृजन करने फैसले लिए हैं।

क्या-क्या हुए फैसले
1. राजगीर में नेचर सफारी में ओपी खुलेगा। इसके लिए 96 पद सृजित किए गए हैं ।
2. जिलों के सरकारी अतिथि गृहों में 151 रसोईया के पदों का सृजन किया जाएगा।
3. युवाओं-महिलाओं के स्वरोजगार के लिए कुल 400 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति दी है।
4. बिहार आकस्मिक निधि के अस्थाई कार्य, जो साढ़े 300 करोड़ के हैं को 30 मार्च 2022 तक के लिए अस्थाई रूप से बढ़ाकर 8732 करोड़ 10 लाख रुपए किया गया है।
5. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण अधीन सभी जिलों में अवस्थित सरकारी अतिथि गृहों के सुगम संचालन के लिए परिचारी रसोईया के 151 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।
6. वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा 30,702 करोड़ रुपए बाजार रेट सहित 36273.43 करोड़ रुपए की सकल ऋण उगाही तथा 27179 करोड़ रुपए के नेट ऋण उगाही की स्वीकृति दी गई है।
7. वाहनों के मनपसंद निबंधन संख्या को वाहन विक्रेता द्वारा अधिक से अधिक बिक्री हेतु प्रोत्साहित करने एवं निश्चित संख्या में बिक्री कराए जाने पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने हेतु बिहार मोटर गाड़ी नियमावली 1992 के नियम 64 के उपनियम 4 को प्रतिस्थापित किया गया है।
8. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना की स्वीकृति संबंधी निर्गत संकल्प में संशोधन का प्रस्ताव पास किया गया है।
9. बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उप समाहर्ता नरेंद्र नाथ को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…