पहली बारिश में पानी-पानी हुआ बिहारशरीफ,1 की मौत

0

मॉनसून से पहले ही बिहारशरीफ पानी-पानी हो गया। थोड़ी देर की बारिश में ही बिहारशरीफ नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। चाहे वो बिहारशरीफ का वीआईपी माने जाने वाला हॉस्पीटल मोड़ का इलाका हो या पुलपर, चाहे भरावपर हो या रामचंद्रपुर, खंदकपर हो या सोहसराय सब जगह नगरनिगम की पोल खुल रही थी। सड़क दरिया में तब्दील हो गई थी। कई जगह तो सड़कों पर घुटना भर पानी भर गया था। नालियां सड़क पर बह रही थी। ये हालत तब है बदरा जमकर नहीं बरसे हैं। मॉनसून अभी आया भी नहीं है।

दुकानों में घुसा पानी
आलम ये था कि कई दुकानों में नाली का पानी घुस गया। अंबेर मोड़ के पास दर्जन भर दुकानों में नाली का पानी घुस गया। टेलीफोन एक्सचेंज के पास भी हालत बदतर नजर आए। दुकानों में पानी घुसने से दुकानदार परेशान दिखे।


निगम के दावों की खुली पोल
बिहारशरीफ नगर निगम ने नालों की सफाई का दावा किया था और साथ ही टूटी हुई नालियों का निर्माण कराया गया था। लेकिन बारिश ने बिहारशरीफ नगर निगम की पोल खोलकर रख दी। शहर के हर इलाके में जल जमाव की समस्या देखने को मिला।

ठनका गिरने से जवान की मौत
भागन बिगहा के मिल्कीपर गांव में ठनका की चपेट में आने से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि नागेन्द्र यादव सारे थाना में तैनात थे और छुट्टी लेकर अपने घर आये थे। घर की छत पर मक्का सूख रहा था। पानी आया तो मक्के को समेटने के लिए छत पर गये। उसी दौरान घर के पास ही आसमानी बिजली गिर पड़ी। जिसमें उनकी मौत हो गई। रहुई सीओ ने मृतक की पत्नी समुंद्री देवी को चार लाख का चेक दिया है।


कार पर पेड़ गिरा
बारिश से पहले आई आंधी से मामूभगीना के पास एक चलती कार पर पेड़ गिर गया। हादसे में कार में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गये। ये सभी लोग मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और राजगीर मलमास मेला में स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। पेड़ गिरने से काफी देर तक एनएच 31 जाम हो गया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…