लू की वजह से गया में ‘कर्फ़्यू’ लगा, 48 घंटे में 184 मौतें

0

बिहार इस समय लू और भीषण गर्मी से झुलस रहा है। बिहार में लू के चलते पिछले दो दिनों में 184 लोगों की मौत हो गई है। इसे देखते हुए गया प्रशासन ने एहतियातन कड़ा कदम उठाया है। भीषण गर्मी को देखते हुए गया में धारा 144 लागू कर दिया गया है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए के डीएम अभिषेक सिंह ने सामान्य मौसम होने तक धारा 144 लागू करने का फैसला किया है।

कितने से कितने बजे तक रोक
डीएम के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार भीषण गर्मी, लू को देखते हुए लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घर में ही रहना होगा, मौसम सामान्य होने तक धारा 144 लागू रहेगा। वहीं निर्माण कार्य पर भी 11 से 4 बजे तक रोक लगा दी गई है। मनरेगा योजनाएं भी 10:30 बजे के बाद नहीं चलेंगी। इस दौरान खुले स्थानों पर कार्यक्रम की भी निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

बिहार में 184 मौतें, सिलसिला अब भी जारी
बिहार में लू लगने से इस मौसम में अबतक 184 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें सबसे अधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार प्रदेश में लू लगने से अबतक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो दिनों में यहां गर्मी से 113 लोग जान गंंवा चुकेे हैंं।

वहीं मुंगेर जिले में लू और डायरिया की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। सोमवार को सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती हीट स्ट्रोक और डायरिया, डिसेंट्री से पीड़ित मरीज दो दिनों से इलाजरत थे। रविवार की रात से ही सभी की हालत बिगड़ने लगी थी और इस बीच सुबह पांच की जान चली गई।

मौत के बाद सदर अस्पताल में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों के विलाप से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया। मृतक में 68 वर्षीय घोसीटोला निवासी आनंदी साव, कोणार्क सिनेमा निवासी 83 वर्षीय मोतीलाल शर्मा, धरहरा निवासी 56 वर्षीय शारदा देवी, शंकरपुर निवासी 66 वर्षीय बीजो यादव की मौत सदर अस्पताल मुंगेर में हो गई। जबकि, धरहरा निवासी 65 वर्षीय विश्वेश्वर मिश्रा की मौत समर्पण हॉस्पिटल में हुई।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…