नालंदा में महागठबंधन ने ‘आजाद’ पर खेला दांव… अशोक आजाद का नालंदा कनेक्शन जानिए

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उनके घर में मात देने के लिए महागठबंधन ने नालंदा लोकसभा सीट(Nalanda Loksabha Seat) पर अशोक आजाद (Ashok Kumar Azad) पर दांव खेला है। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत नालंदा लोकसभा सीट हम(HAM) के खाते में गई है। ऐसे में जीतनराम मांझी (jitanram manjhi) ने अशोक कुमार आजाद को नालंदा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है । अब सवाल ये उठता है कि नीतीश कुमार को उनके गढ़ में मात देने के लिए महागठबंधन ने अशोक कुमार आजाद पर क्यों दांव खेला ? अशोक कुमार आजाद को गया से नालंदा क्यों लाया गया ? आखिर महागठबंधन के नेता को क्यों लगा कि अशोक कुमार ही नालंदा को कौशलेंद्र कुमार के चंगुल से आजाद करा पाएंगे ? न जाने ऐसे कई सवाल नालंदावासियों के मन में गूंज रहा है। इन सब सवालों का जवाब जानने से पहले आपको अशोक कुमार आजाद के बारे में बता दें और उनका नालंदा कनेक्शन भी बताएंगे ।

कौन हैं अशोक कुमार आजाद
46 साल के अशोक कुमार आजाद नालंदा लोकसभा सीट से हम पार्टी के उम्मीदवार हैं। अशोक आजाद अति पिछड़ी जाति चंद्रवंशी समाज( कहार) से आते हैं। अशोक कुमार आजाद गया जिला के टेकारी थाना इलाके के रिवई गांव के रहने वाले हैं । अशोक आजाद एक बड़े बिजनेसमैन हैं और राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।

बादशाह आजाद के वारिस हैं अशोक आजाद
अशोक आजाद को राजनीति विरासत में मिली है। अशोक आजाद के चाचा बादशाह आजाद आरजेडी नेता थे और दो बार आरजेडी कोटे से एमएलसी रहे। बादशाह आजाद एक कारोबारी होने के साथ साथ समाजसेवी भी थे। बादशाह आजाद को कोई संतान नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपना सारा कारोबार अपने दोनों भाइयों के बेटों में बांट दी। उसमें एक हैं अशोक आजाद । बादशाह आजाद ने अशोक आजाद को अपना राजनीतिक बारिस भी बनाया। साथ ही अपने कारोबार का एक हिस्सा भी दिया

अशोक आजाद का नालंदा कनेक्शन
अशोक आजाद के चाचा बादशाह आजाद की शादी नालंदा जिला के एकंगरसराय में हुई थी। साथ ही अशोक आजाद के बड़े भाई की शादी भी नालंदा जिला के एकंगर सराय के रहने वाले अरविंद प्रसाद सिंह की बेटी से हुई। अशोक आजाद को लोग प्यार से पिक्कू आजाद नाम से बुलाते हैं

बीपी आजाद ग्रुप के मालिक हैं अशोक आजाद
बीपी आजाद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संचालक हैं अशोक आजाद। ये कॉलेज गया-टिकारी रोड पर बहादुर बिगहा में स्थित है। अशोक आजाद का ज्यादातर कारोबार झारखंड में है। रांची के वो जाने माने ठेकेदार भी हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…