JDUकी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी.. RCP ने पीके को फिर बताई औकात.. पूरी लिस्ट देखिए

0

लोकसभा चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का एलान कर दिया है । जेडीयू की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं । जिसमें सबसे पहला स्थान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

पीके से ऊपर हैं आरसीपी सिंह
जेडीयू के उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को स्टार कैंपनेर की लिस्ट के जरिए उनकी औकात बताई है। प्रशांत किशोर का ओहादा पार्टी में नीतीश कुमार के बाद की है। यानि वो पार्टी में नंबर टू हैं। लेकिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वो 6 स्थान पर हैं। जबकि पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह को तीसरा स्थान दिया गया है। यानि पार्टी में उनका कद आरसीपी सिंह से काफी नीचे है।

लिस्ट किसका किसका नाम
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहले स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जबकि दूसरे स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह का नाम है। तीसरे स्थान पर आरसीपी सिंह हैं, चौथे स्थान पर विजेंद्र प्रसाद यादव और पांचवें स्थान पर पार्टी के एक और महासचिव केसी त्यागी का नाम है। वहीं छठे स्थान पर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का नाम रखा गया है।

अन्य नेताओं का भी नाम शामिल
इसके अलावा जेडीयू के राज्यसभा सांसद पवन कुमार वर्मा, श्याम रजक, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार, शैलेश कुमार, संतोष निराला, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, रमेश ऋषिदेव, जय कुमार सिंह, अशोक चौधरी, रामनाथ ठाकुर, रामसेवक सिंह, डॉ रणविजय कुमार सिंह, नीरज कुमार, विनोद कुमार यादव, सलमान रग्बी, अभय कुशवाहा, ललन कुमार सर्राफ, बिरेंद्र सिंह, डॉ रणवीर नंदन, तनवीर अख्तर, खालिद अनवर, उमेश कुशवाहा, रवि ज्योति कुमार, संजय सिंह, कृष्णनंदन प्रसाद यादव, अरुण मांझी, रवींद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, रामचंद्र प्रसाद, चंदन कुमार सिंह, अंजुम आरा शामिल हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पटना

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…