बिहार में कोरोना से एक और की मौत, अब तक 6 ने गंवाई जान

0
बिहार में कोरोना वायरस ने एक और शख्स की जान ले ली है. जिसके बाद बिहार में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है ।
पटना में मरीज की मौत
पटना के पीएमसीएच में भर्ती 60 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना की वजह से मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि शख्स पटना जिला के बेलछी गांव का रहने वाला था ।
दिल्ली से लौटा था शख्स
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शख्स हाल ही में दिल्ली से लौटा था और उसे क्वारंटाइन किया गया था। शख्स को 8 अप्रैल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई है । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उसकी मौत हृदय गति और श्वसन क्रिया रुकने की वजह से हुई है ।
अब तक 653 मरीज
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 653 हो गई है । रविवार दोपहर तक कोरोना के 42 नए मरीज मिले हैं । जिसमें तीन मरीज पटना जिले के हैं ।
Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …