
बिहार में कोरोना की चपेट में अब बड़ी संख्या में पुलिस वाले आ रहे हैं। बीएमपी से शुरू हुआ कोरोना का चेन अब गृह विभाग तक पहुंच गया है। विभाग के एक सहायक के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद आनन- फानन में कार्यालय बंद कर दिया गया।
इसे भी पढ़िए-नालंदा के सौरभ सुमन बने गया के ADM.. जानिए पूरा डिटेल
पांच दिनों के लिए गृह विभाग बंद
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पटना के पटेल भवन स्थित गृह विभाग के सभी दफ्तर खाली करा दिए गए है। पुलिस मुख्यालय पर भी इसका असर दिखा। हालांकि पटेल भवन को सील नहीं किया गया है। गृह विभाग के विशेष सचिव अनिरुद्ध कुमार द्वारा जारी पत्र में 13, 14 और 15 मई तक के लिए अपने कार्यालय को बंद करने का आदेश दिया गया है।वहीं, शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है, लिहाजा गृह विभाग के कार्यालयों में सोमवार से कामकाज शुरू होगा।
इसे भी पढ़िए-बिहार को मिले तेजतर्रार 12 युवा IAS अफसर.. जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग
एफएसएल भी बंद
पटेल भवन में मौजूद फोरेंसिंक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) को भी बंद कर दिया गया है। सेनेटाइजेशन के मद्देनजर एफएसएल के प्रभारी निदेशक दास अशोक कुमार ने 14 और 15 मई को दफ्तर बंद रखने का आदेश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक कोरोना संक्रमित बॉडीगार्ड पिछले दिनों आरक्षी शाखा के उस सेक्शन में गया था। आईपीएस अफसर भी उसके साथ थे। आईपीएस अफसर को सहायक से काम था लिहाजा दोनों वहां कुछ देर रुके भी।
इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना से एक और मौत.. ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिलने से टेंशन
पुलिस मुख्यालय खुला है
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पटेल भवन में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। न ही पटेल भवन सील किया गया है। पुलिस मुख्यालय पहले की तरह काम कर रहा है। सेनेटाइजेशन और सफाई कार्य के चलते कर्मियों को सीमित संख्या में आने को कहा गया है।