दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का किराया.. खुलने का दिन और समय जानिए

0

नालंदा,नवादा और गया जिलावासियों को दिल्ली जाना पहले से और आसान हो गया है।अब दिल्ली जाने के लिए ट्रेन टिकट की मारामारी से भी मुक्ति मिल गई है। क्योंकि बिहारशरीफ से दिल्ली के लिए आरामदायक वॉल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। ये वॉल्वो बस बिहारशरीफ से नवादा, गया, औरंगाबाद, सासाराम और वाराणसी होते हुए दिल्ती तक जाती है। आपको बिहारशरीफ , नवादा और गया से दिल्ली का किराया भी बताएंगे। लेकिन उससे पहले आप बस की खासियत जान लीजिए

वॉल्वो बस की खासियत जानिए
बिहारशरीफ से दिल्ली तक जाने वाली ये वॉल्वो बस पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। बस को दो-दो ड्राइवर चलाएंगे। ड्राइवर का नाम मनिन्द्र सिंह और जितेन्द्र सिंह है। बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। गाड़ी फूल स्पीड में रहने के दौरान यदि अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ गई तो हाथ के पास ही कंट्रोलिंग सिस्टम से ब्रेक लगाया जा सकता है।

GPS से लैस है बिहारशरीफ-दिल्ली बस सेवा
बस वाईफाई से लैस है। ये बिल्कुल मुफ्त है । वॉल्वो की साइट पर 70 फिल्में लोड हैं, जिन्हें बिना शुल्क दिये लोड की जा सकेगी। हर सीट के आगे चार्जिंग प्वायंट लगा है । जिससे आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। साथ ही बस में GPS (ग्लोबल पॉजिसनिंग सिस्टम) लगा है। जिसकी मदद से बस का लोकेशन यात्रियों के घर वाले भी एंड्रायड मोबाइल की मदद से जान सकेंगे। इसके लिए आपको टिकट के साथ एक लिंक दिया जाएगा जिसे आपको घर वालों को शेयर करना होगा ।

सेमी स्लीपर है वॉल्वो बस
ये बस सेमी स्लीपर है । यानि सीटें इतनी आरामदायक है कि आप इस में लेट सकते हैं । इस बस में कुल 51 सीटें है। यहां साफ कर दूं कि बस स्लीपर नहीं है । बस में दो टेलीवीजन लगे हैं। जिस पर सिर्फ न्यूज चलेगा। अगर आपको फिल्म देखनी है तो उसे डाउनलोड करना होगा।

बस का किराया जानिए
बिहारशरीफ से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस का किराया 1,750 रुपए रखा गया है । हालांकि इसमें चार गोल्ड सीटें हैं। जिसका किराया 100 रुपए ज्यादा है । यानि अगर आप गोल्ड में सफर करना चाहते हैं तो आपको किराया 1,850 रुपए देना होगा। इसमें एक शर्त ये रखा गया है कि कम से कम 300 किलोमीटर की दूरी के लिए ही टिकट कटेगा।
बिहारशरीफ से गाजियाबाद : 1,750 रुपए
गोल्ड सीटों के लिए : 1,850
नवादा से गाजियाबाद : 17,00 रुपए
गया से गाजियाबाद : 1,620 रुपए
सासाराम से गाजियाबाद : 1,440 रुपए
मोहनिया से गाजियाबाद : 1,370 रुपए

बस खुलने का समय और दिन जानिए
बिहारशरीफ से दिल्ली की दूरी करीब 1200 किलोमीटर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के मुताबिक करीब 22 घंटे में आप बिहारशरीफ से दिल्ली पहुंच जाएंगे। ये बस रोजाना नहीं चलेगी । यानि एक दिन छोड़कर एक दिन चलेगी। बिहारशरीफ से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बस खुलेगी। वहीं दिल्ली से ये बस मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुलेगी। रविवार को बस सेवा नहीं रहेगी। यानि तीन दिन बिहारशरीफ से खुलेगी और तीन दिन दिल्ली से खुलेगी।

बिहारशरीफ से खुलने वाली बस का समय:
स्थान             आगमन        प्रस्थान
बिहारशरीफ                     14:00
नवादा                14:50      15:00
गया                    16:15       16:30
सासाराम           18:30       18:45
वाराणसी            22:30       22:45
कानपुर             04:00        04:10
आगरा             09:00         09:10
नोएडा             11:00            11:10
गाजियाबाद 11:40 ( अभी ये सेवा गाजियाबाद तक ही है)

गाजियाबाद से खुलने वाली बस का समय :
स्थान         आगमन    प्रस्थान
गाजियाबाद               14:00
नोएडा         14:30    14:45
आगरा        16:45      16:55
कानपुर       21:50       22:00
वाराणसी     03:00      03:15
सासाराम     07:00     07:10
गया              09:10    09:20
नवादा       10:35        10:40
बिहारशरीफ 11:40

ये बस बिहारशरीफ में सरकारी बस डिपो से खुलेगी। तो हो जाइए सड़क के रास्ते दिल्ली जाने के लिए तैयार और वॉल्वो सेवा का आनंद उठाइए।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In काम की बात

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…