नालंदा में क्वारंटाइन सेंटर पर लोगों ने किया हमला.. पूरा इलाका छावनी में तब्दील

0

नालंदा जिला के नालंदा थाना क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर पर स्थानीय लोगों ने हमला किया और रोड़ेबाजी की । जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. वारदात के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है

क्या है पूरा मामला
नालंदा मोड़ के पास स्थित नालंदा गेस्ट हाउस को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां पांच संदिग्धों को लाया गया था। इसके बाद अफवाह फैली की यहां कोरोना संक्रमितों को लाया गया है। इसके बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

बाल बाल बचे एसडीओ
सूचना पाकर राजगीर एसडीओ संजय कुमार वहां पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने अचानक रोड़ा बरसाना शुरू कर दिया। रोड़ेबाजी के कारण अधिकारियों और पुलिसवालों को पीछे हटना पड़ा। सूचना पाकर जल्द ही भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गये। उससे पहले उपद्रवी भाग निकले। एसडीओ ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं को आगे बढ़ाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया है। उनकी तलाश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों का क्या है कहना
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यहां घनी आबादी है और घनी आबादी के बीच सेंटर बनाना गलत है। यहां लाये गये संदिग्धों के कारण बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा है। पांच संदिग्धों के आने की सूचना पर सैकड़ों लोग जमा हो गये और इसका विरोध करने लगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…